Uniform Civil Code: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जारी किया पत्र; अपने समाज के लोगों से की ये अपील
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uniform Civil Code: देशभर में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लागू करने की तैयारी जोरों से चल रही हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से यूसीसी को लेकर एक ड्राफ्ट भी तैयार कराया गया है। माना जा रहा है कि देशभर के लिए उत्तराखंड का ये ड्राफ्ट खाका बन सकता है। ऐसे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लोगों से इसका विरोध करने की अपील की है। पर्सनल लॉ बोर्ड ने उसके लिए एक पत्र बी जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक ये पत्र ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ के महासचिव मोहम्मद फजलुर्रहीम मुजद्दीदी की ओर जारी किया गया है। इसमें लिखा है, ‘आप सबको ज्ञात होगा कि हमारे देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने का माहौल बनाया जा रहा है। अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों के इस देश को समान नागरिक संहिता के माध्यम से धार्मिक व सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर चोट पहुंचायी जा रही है। इसी संबंध में भारत के विधि आयोग ने देश के लोगों से राय मांगी है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1676482837745397760
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस बारे में आगे लिखा है कि हमें इस संबंध में बड़े पैमाने पर उत्तर देना चाहिए और समान नागरिक संहिता का विरोध करना चाहिए। पत्र में एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करने के बाद और जीमेल खुलने पर उत्तर सामग्री आपके सामने आएगी। वहां अपने नाम के साथ सेंड बटन पर क्लिक करने से लोगों का जवाब विधि आयोग तक पहुंचेगा।
बता दें सोमवार देर शाम उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद सामने आया था कि सीएम की पीएम और गृहमंत्री के साथ यूसीसी को लेकर खास चर्चा हुई थी। इसके अलावा बुधवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी मणिपुर में यूसीसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: