ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2 साल तक ट्रैफिक रहेगा बाधित, अंडरपास की खुदाई हुई शुरू

Uttar Pradesh Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को गौर सिटी के पास लगने वाले जाम से राहत मिलने वाली है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस रूट पर अंडरपास की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। पहले दिन खुदाई के चलते इस रूट पर जाम लग गया। एक मूर्ति तक वाहन रेंगते नजर आए।

Underpaas Constrution Start

Underpaas Constrution Start

विज्ञापन

Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी स्थित अंडरपास (चार मूर्ति) की खुदाई का काम शुरू हो गया है। पहले दिन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के 50 से ज्यादा कर्मचारी अंडरपास की खुदाई में जुटे रहे। इस दौरान अंडरपास से लेकर एक मूर्ति तक ट्रैफिक बाधित रहा। बताया जा रहा है कि छह लेन के अंडरपास की खुदाई के चलते अब इस रूट पर रोजाना ही ट्रैफिक जाम रहेगा। यह स्थिति करीब 2 साल तक बनी रहेगी।

दिसम्बर 2026 तक काम होगा पूरा

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम का कहना है कि अंडरपास की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा जेसीबी मशीनों को इस काम में लगाया गया है। इसके अलावा 50 से ज्यादा कर्मचारी दिन-रात इस परियोजना में काम कर कर रहे हैं। इस परियोजना का लक्ष्य 2026 के अंत तक ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए यातायात को आसान बनाना है।

निर्माण में 82 करोड़ रुपए होंगे खर्च

विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम का कहना है कि 720 मीटर में फैली 82 करोड़ रुपए की इस परियोजना दिसम्बर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उनका कहना है कि यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा को गौर सिटी से जोड़ेगा और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसे प्रस्तावित ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन से भी जोड़ा जाएगा। संकरी सड़कों के कारण यातायात की समस्याओं और प्रदूषण के कारण निवासी लंबे समय से इस अंडरपास की मांग कर रहे थे।

इस कारण देरी से शुरू हुआ निर्माण

विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम का कहना है कि वायु गुणवत्ता उपायों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधों के कारण परियोजना में देरी हुई, लेकिन अब निर्माण शुरू हो गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि 2026 के अंत तक अंडरपास चालू हो जाएगा, जिससे लोगों को क्षेत्र में लगने वाले जाम से बहुत राहत मिलेगी।

विज्ञापन

एक दशक से लग रहा जाम होगा खत्म

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इस रूट पर पिछले करीब एक दशक से लोग जाम से जूझ रहे हैं। अंडरपास के निर्माण के बाद यहां लगने वाला जाम लगभग खत्म हो जाएगा। क्योंकि एक तरफ शाहबेरी से क्रासिंग तक एलिवेटड रोड को भी मंजूरी मिल गई है। इससे करीब पांच लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ