उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर से रिश्तों की दीवार दरकने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां मामा शादीशुदा भांजी को उसकी ससुराल से लेकर फरार हो गया। विवाहिता के पति ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस पर विवाहिता की खोजबीन में ढिलाई बरतने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। बता दें कि बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी पीड़ित का कहना है, उसकी पत्नी 15 मई शाम 6 बजे घर से अचानक गायब हो गई है। इसकी गुमगुदगी बुलंदशहर कोतवाली देहात थाने में दर्ज है।
पीड़ित ने दर्ज की FIR
पीड़ित ने दर्ज एफआईआर में कहा सम्भल निवासी सोनू गिरी अक्सर उनके घर आता जाता था। उसकी पत्नी सोनू गिरी को अपना मामा बताती थी। जिस दिन से उसकी पत्नी गायब है। उसी दिन से सोनू गिरी का मोबाइल नम्बर भी बंद आ रहा है। बता दें कि पीड़ित की 3-4 दिन पहले उसकी पत्नी से फोन के जरिये बात हुई थी, लेकिन पत्नी ने अपनी लोकेशन अलग-अलग शहरों की बताई।
पीड़ित ने SSP से की शिकायत
बता दें कि पीड़ित ने एसएसपी से भी कोतवाली देहात थाना पुलिस की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है, थाना पुलिस उसकी पत्नी की तलाश नहीं कर रही है। दरोगा को बताया गया है कि उसकी पत्नी को सम्भल जिले का सोनल पट्टी गांव निवासी सोनू गिरी लेकर गया है। इसके बावजूद पुलिस सोनू गिरी को गिरफ्तार नहीं कर रही है और न ही विवाहिता का कहीं सुराग ही लगा पाई है। पीड़ित बताता है कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उसे थाने आने जाने में परेशानी होती है, फिर भी पुलिस उसके साथ हमदर्दी का बर्ताव नहीं करती है।
जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी
एएसपी ऋजुल ने बताया पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़ित की पत्नी की बरामदगी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में पीड़ित द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उनकी भी जांच होगी।
संबंधित खबरें
'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
20 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
11 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
13 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
15 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines