Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में बिना कनेक्शन सप्लाई हो रही बिजली, जानें एनपीसीएल को भनक लगते ही क्या हुआ

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसायटी में बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है। निवासियों की शिकायत पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम ने सोसायटी का निरीक्षण किया, जिसमें कई टावरों और दफ्तरों में बिना वैध कनेक्शन के बिजली आपूर्ति किए जाने का मामला उजागर हुआ।

radha sky garden society

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसायटी में बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आई है। निवासियों की शिकायत पर नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम ने सोसायटी का निरीक्षण किया, जिसमें कई टावरों और दफ्तरों में बिना वैध कनेक्शन के बिजली आपूर्ति किए जाने का मामला उजागर हुआ।

बिना वैध कनेक्शन के चल रही थी बिजली

निवासियों ने बताया कि टावर 11, 15 और 17 के अलावा स्काई पार्क, सेल्स ऑफिस और मेंटेनेंस ऑफिस में बिना अधिकृत कनेक्शन के बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इस अनियमितता की सूचना एनपीसीएल की टीम ने विजिलेंस विभाग को दी, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्काई पार्क की बिजली आपूर्ति बंद कर दी।

21 जुलाई को टावरों की आपूर्ति बंद करने का निर्णय

थ्बजली विभाग ने यह निर्णय लिया है कि 21 जुलाई को दोपहर साढ़े 3 बजे टावर 11, 15 और 17 की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसके बाद बिल्डर को इन टावरों के लिए स्वतंत्र मीटर कनेक्शन उपलब्ध कराने होंगे। इसके तहत करीब छह से सात टावरों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

154 फ्लैटों में लगेगा नया मीटर

सोसायटी के 154 फ्लैटों में अभी तक एनपीसीएल के मीटर नहीं लगे हैं, जहां अब मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सेल्स ऑफिस और मेंटेनेंस ऑफिस के लिए भी अलग-अलग मीटर लगाए जाएंगे।

वीकेएम भुगतान को लेकर विरोध

17 जुलाई को एनपीसीएल अधिकारियों और निवासियों के बीच हुई बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जब तक बिल्डर अपनी कंपनी के लेटरहेड पर लिखित में नहीं देता कि वह वीकेएम (वायर, केबल, मीटर) शुल्क का भुगतान करेगा। तब तक यह शुल्क निवासियों पर ही लागू रहेगा। इस पर नाराजगी जताते हुए निवासियों ने वीकेएम का भुगतान न करने का निर्णय लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ