Umesh Pal Murder: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के 53 दिन बाद भी पुलिस अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को खोज नहीं पाई है। पुलिस की ओर से शाइस्ता के खिलाफ इनाम भी घोषित किया गया है। पति अतीक और बेटे असद के जनाजे के दौरान पुलिस को संभावना थी कि शाइस्ता जरूर पहुंचेगी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। अब पुलिस ने उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
शाइस्ता की तलाश में यहां हुई छापेमारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच उमेश पाल हत्याकांड की जांच में जुटी टीमें दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, ओखला और पश्चिम बंगाल में शाइस्ता परवीन के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सामने आया है कि शाइस्ता की मदद करने वाले करीब 20 लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इन लोगों में एक महिला डॉक्टर और कुछ रिश्तेदार भी शामिल हैं।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ था उमेश पाल की हत्या का केस
जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में दर्ज मुकदमे में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, अतीक के बेटे असद, पत्नी शाइस्ता परवीन, अरबाज, उस्मान चौधरी, मोहम्मद गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान को नामजद किया गया था। इसके बाद जांच के दौरान कई और आरोपियों को भी मुकदमा में शामिल किया गया था।
इन तारीखों को मारे गए ये छह लोग
आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी पुलिस और यूपी एसटीएफ ने 28 फरवरी को अरबाज, 6 मार्च को उस्मान चौधरी, 13 अप्रैल को असद और शूटर गुलाम (झांसी) को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं 15 अप्रैल को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए ले जाते समय अतीक और अशरफ को तीन हमलावरों ने गोलियों से भून डाला था। यानी उमेश पाल की हत्या के आरोपी छह लोगों की मौत हो चुकी है।
ये चार आरोपी अभी भी फरार
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि कई बार खबरें सामने आई थीं कि गुड्डू मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन यूपी एसटीएफ चीफ ने मंगलवार को इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि गुड्डू खूंखार अपराधी है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines