Jhansi Encounter: 12वीं पास असद अहमद का जुर्म से कुछ खास रिश्ता नहीं था। उसने लखनऊ के बड़े स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन पहले पिता अतीक अहमद, फिर चाचा अशरफ के जेल जाने और फिर अपने दोनों बड़े भाइयों के सरेंडर के बाद वह जुर्म की दुनिया में उतर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार उसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया और हत्याकांड के 50 दिनों के अंदर पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में गुरुवार को एक बड़ा घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब यूपी एसटीएफ ने झांसी के पास मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल असद को ढेर कर दिया। उसके साथ शूटर गुलाम को भी मार गिराया गया। असद अहमद उमेश पाल की हत्या में वांटेड था और पांच लाख रुपये का इनामी भी था।
पांच लाख रुपये का इनामी असद पूर्व सांसद अतीक अहमद का बेटा था। असद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और फरार चल रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को पता चला है कि अतीक ने अपने बेटे असद को अपने साथियों के माध्यम से उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646436133587521537
पढ़ाई के लिए जाना चाहता था विदेश
अतीक के साबरमती और अशरफ के बरेली जेल में बंद होने के बाद गैंग की जिम्मेदारी अतीक के दोनों बड़े बेटों उमर और अली ने संभाली, लेकिन पिछले साल अगस्त में दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पिता को गैंग को संभालने की जिम्मेदारी असद ने संभाली थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद अहमद प्रयागराज के बजाय लखनऊ में रहकर पिता के गैंग को ऑपरेट करता था। असद ने लखनऊ के ही एक टॉप स्कूल से 12वीं कक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता था, लेकिन उसका पासपोर्ट क्लियर नहीं हो पाया।
बता दें कि अतीक के कुल पांच बेटे हैं। दो बड़े बेटों के सरेंडर करने और असद के एनकाउंटर के बाद अतीक के दो छोटे बेटे बाल सुधार गृह में हैं। अतीक के दोनों छोटे बेटे आजम और अबान नाबालिग हैं। आजम 10वीं जबकि अबान 8वीं का स्टूडेंट है।
क्या है उमेश पाल हत्याकांड?
फरवरी में उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की प्रयागराज में उनके आवास के बाहर असद और उनके सहयोगियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उमेश पाल विधायक राजू पाल हत्याकांड का मुख्य चश्मदीद गवाह था, जिसमें अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ कथित रूप से शामिल हैं।
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
55 mins agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
3 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
3 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
4 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
18 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
19 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
19 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines