Atiq Ahmad: उमेश पाल मर्डर केस में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अतीक अहमद के खिलाफ बीते 43 सालों में 100 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं।
इस बीच पुलिस की वह चार्जशीट भी सामने आई, जिसके आधार पर रिमांड मांगी गई थी। माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद ने रिकॉर्डेड बयान में जिक्र किया है कि उसके पाकिस्तान से सीधे संबंध हैं। वह पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखता है।
ड्रोन से पंजाब बॉर्डर पर गिराए जाते हैं हथियार
अतीक ने कहा, ‘मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है। क्योंकि मेरे पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं। पाकिस्तान से हथियार ड्रोन की मदद से पंजाब की सीमा में गिराए जाते हैं और स्थानीय गुर्गे उन्हें इकट्ठा करते हैं। अगर आप मुझे अपने साथ ले जाते हैं, तो मैं उस पैसे और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोला-बारूद को बरामद करने में आपकी मदद कर सकता हूं।’
https://twitter.com/ANI/status/1646484607427289090?s=20
अतीक की प्रयागराज में पेशी, बेटे का झांसी में हुआ एनकाउंटर
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के फरार बेटे असद को एसटीएफ की टीम ने झांसी में एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया है। असद के साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है। दोनों के खिलाफ शासन ने 5-5 लाख रुपये का इनाम जारी किया था। बताया गया है कि अतीक के बेटे असद के खिलाफ पहले मुकदमा उमेश पाल की हत्या का था, इसके बाद दो और मुकदमे दर्ज हुए थे।
एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़
अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने मुठेभेड़ के दौरान दोनों को मार गिराया है। यूपी एसटीएफ की ओर से कहा गया है कि दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं।
दिल्ली में असद के तीन मददगार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अतीक अहमद के बेटे असद की कथित तौर पर मदद करने और उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों लोगों की पहचान जावेद, खालिद और जीशान के रूप में हुई है।
जांच के दौरान, खालिद और जीशान ने खुलासा किया कि उन्होंने असद और गुलाम को भी शरण दी थी, जो कुख्यात उमेश पाल हत्याकांड के वांछित आरोपी थे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1646473953530224640?s=20
13 से 17 अप्रैल तक अतीक और अशरफ रहेंगे रिमांड पर
प्रयागराज में डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने अभियुक्त अतीक अहमद और अशरफ को 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड पर लेने से पहले इनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jhansi Encounter: 12वीं पास असद विदेश से करना चाहता था पढ़ाई, जुर्म की दुनिया में ऐसे हुई एंट्री
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
7 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
11 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
11 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
13 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
14 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
15 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines