Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला माफिया अतीक अहमद को सबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुका है। जब अतीक जेल बाहर आया, तब वह सिर पर सफेद गमछा बांध रखी थी। यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा। अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक साबरमती से अतीक को लेकर चले यूपी पुलिस के काफिले ने राजस्थान में एंट्री कर ली है। 1271 किमी के सफर को पूरा करने के लिए छह गाड़िया नॉन स्टॉप दौड़ रही हैं।
और पढ़िए – Atiq Ahmed: ‘मैं उनका प्लान जानता हूं’, वे मुझे मारना चाहते हैं’ साबरमती जेल से बाहर आते ही डरा डॉन
कुछ ही घंटों में उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा काफिला
गुजरात की साबरमती जेल से गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर निकला प्रयागराज पुलिस का काफिला राजस्थान में एंट्री के बाद उदयपुर में कुछ देर के लिए रुका। इसके बाद प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ उसे लेकर झांसी के लिए रवाना हुए हैं। बताया गया है कि कुछ घंटे बाद पुलिस का काफिला उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा।
साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अतीक की निगरानी के लिए भी पुख्ता तैयारी की गई है। बता दें कि अतीक अहमद प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) का आरोपी है।
https://twitter.com/ANI/status/1639967657616089089
1271 किमी का है साबरमती से प्रयागराज का सफर
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस कुछ ही देर में गैंगस्टर अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर निकलेगी। सड़क मार्ग से करीब 24 घंटे में 1271 किमी का सफर तय करते हुए पुलिस यूपी के प्रयागराज पहुंचेगी। बताया गया है कि यूपी पुलिस की 45 सदस्यीय टीम साबरमती जेल पहुंची है। इस टीम में एक IPS अधिकारी, 3 डीएसपी और 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। काफिले में छह गाड़ियां शामिल हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1639961309612523522?cxt=HHwWhIC2jemHqMItAAAA
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1639896574154137606
यूपी की इस जेल में रहेगा अतीक अहमद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी शिफ्ट करने पर डीजी (जेल) आनंद कुमार ने बताया कि माफिया से नेता बने गैंगस्टर अतीक अहमद को प्रयागराज की जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उसके सेल में भी सीसीटीवी कैमरा होगा।
और पढ़िए – Uddhav On Rahul Gandhi: उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी से की अपील, बोले- सावरकर का अपमान न करें
कैमरों से 24 घंटे होगी निगरानी
इसके अलावा जेल कर्मचारियों को अपने रिकॉर्ड के आधार पर चुना गया है। इसके बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी। अतीक की सेल के आसपास सभी सुरक्षा कर्मियों के पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय वीडियो वॉल के माध्यम से चौबीसों घंटे अतीक पर निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी जेल को भेजा जा रहा है।
कई दिनों से चल रही अतीक को लाने की कवायद
बता दें कि कई दिनों से साक्ष्य संकलन और कागजी कार्रवाई के बाद आज यानी रविवार को यूपी एसटीएफ की एक टीम गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है। यहां अतीक अहमद से उमेश पाल हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि बी वारंट पर यूपी पुलिस अतीक अहमद को यूपी ला सकती है। वहीं दोपहर होते-होते स्थिति साफ हो गई। यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस अतीक को लेकर आ रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
57 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines