Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में प्रदेश पुलिस (UP Police) की ओर से एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश पुलिस की डीजीपी डीएस चौहान (DGP DS Chauhan) ने अतीक अहमद के बेटे के समय पांच हत्यारोपियों के खिलाफ ढाई-ढाई लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में संदिग्धों की पहचान असद अहमद (अतीक अहमद का बेटा), अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के रूप में हुई है।
डीजीपी मुख्यालय से लिया जा रहे है अपडेट
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई पर डीजीपी मुख्यालय से भी नजर रखी जा रही है। जबकि डीजीपी खुद पुलिस की कार्रवाई पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। एडीजी प्रशान कुमार ने कहा कि उमेश पाल पर हमले में संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद HC ने अतीक के बेटे की जमानत खारिज की, कहा- गवाहों और समाज को खतरा
एसटीएफ के अधिकारी प्रयागराज में जमे
एसटीएफ के दो वरिष्ठ अधिकारी हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं। अपराधियों के सहयोगियों की तलाश कर रहे हैं और उन लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं जो पूर्व में अतीक के सहयोगी थे। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं।
लखनऊ, सुल्तानपुर और नेपाल सीमा पर भेजी गई टीमें
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शूटरों की तलाश में टीमों को लखनऊ, सुल्तानपुर और नेपाल की सीमा से लगे जिलों में भेजा गया है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रयागराज के पुलिस आयुक्त ने इस संदिग्धों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस रकम को बढ़ाने के लिए डीजीपी मुख्यालय को पत्र लिखा गया था।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
21 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
21 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines