हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन का तीसरा दिन... अतीक के एक और करीबी का घर 'जमींदोज'

विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस (UP Police) की ओर लगातार कार्रवाई की जा रही है। माफिया अतीक अहमद के करीबियों को चुन-चुन कर उनके घरों को जमींदोज किया जा रहा है। बता दें कि हत्याकांड के बाद प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन का आज तीसरा दिन है। इससे पहले पुलिस दो अन्य करीबियों के घरों को भी ढहा चुकी है।

माशूकुद्दीन के घर पहुंचा बुलडोजर अमला

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में शुक्रवार को अतीक के करीबी कहे जाने वाले माशूकुद्दीन के घर पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने उसके आलीशान घर बुलडोजर से ढहा दिया। गुरुवार को भी जिला पुलिस और विकास प्राधिकरण ने कथित तौर पर अतीक के करीबी माने जाने वाले सफदर अली के खिलाफ कार्रवाई की थी।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1631611882212851713

कार्रवाई के बाद सफदर अली ने लगाए थे ये आरोप

पेशे से बंदूक की दुकान चलाने वाले सफदर अली के घर को विकास प्राधिकरण की टीम ने ढहा दिया था। अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि यह घर नियमों के अनदेखी करके बनाया गया था। पूर्व में कई बार नोटिस भी भेजे गए थे। पुलिस ने पहले सफदर के मकान को खाली कराया। इसके बाद बुलडोजर से ढहा दिया। हालांकि सफदर की ओर से कहा गया था कि उसका अतीक के साथ कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ेंः इलाहाबाद HC ने अतीक के बेटे की जमानत खारिज की, कहा- गवाहों और समाज को खतरा

18 साल से फरार अतीक के करीबी का घर जमींदोज

उधर उमेश पाल हत्याकांड में शुक्रवार को दूसरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुई। यहां विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में 18 साल से फरार अतीक के गुर्गे कवी अहमद के मकान को ध्वस्त किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कवी अहमद राजू पाल हत्याकांड में एक मात्र ऐसा आरोपी है जो पिछले 18 साल से फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को उसके खिलाफ भी बुलडोजर कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें