Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर अतीक अहमद के जीजा अखलाख को मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि उमेश पाल हत्याकांड में अखलाक को कथित तौर पर शूटरों को शरण देने और वारदात के बाद भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अखलाश उत्तर प्रदेश के मेरठ के नौचंदी इलाके का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उमेश पाल की हत्या करने के बाद शूटर व अतीक अहमद का बेटा असद गिरफ्तार किए गए अखलाक की मदद से ही फरार हुआ था।
एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को अतीक को ठहराया था दोषी
बता दें कि माफिया डॉन से राजनेता बने अतीक अहमद को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने मृतक उमेश पाल के अपहरण मामले में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बता दें कि अतीक अहमद के खिलाफ पिछले 43 वर्षों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसे पहली बार किसी मामले में दोषी ठहराया गया और सजा दी गई।
अदालत ने अतीक अहमद के अलावा दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ को उम्रकैद की सजा सुनाई और तीनों दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
मामले में अतीक के भाई अशरफ समेत 7 आरोपी बरी
मामले में अतीक अहमद के भाई अशरफ समेत सात अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में एक वकील और मुख्य गवाह उमेश पाल की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
अतीक उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी है। उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मियों की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व सांसद और विधायक अतीक को उत्तर प्रदेश पुलिस अहमदाबाद की साबरमती जेल से 24 घंटे की लंबी ड्राइव के बाद सोमवार को प्रयागराज की नैनी जेल ले आई थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines