उमेश पाल हत्याकांड का एक और सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया, गुड्डू ने फेंका था सिपाही पर बम, Video

Umesh Pal murder case: sensational CCTV footage, Guddu had thrown bomb at constable, Video

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए सनसनीखेज उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) का एक और सीसीटीवी फुटेज (CCTV) सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर अतीक अहमद (Atique Ahmed) की शूटरों ने गली में दौड़ते उमेश पाल के गनर राघवेंद्र पर बम फेंका था। ये वहीं सिपाही राघवेंद्र थे, जिनकी घटना के पांचवें दिन लखनऊ में मौत हो गई थी।

विज्ञापन

जान बचाने के लिए गली में दौड़े थे राघवेंद्र

जानकारी के मुताबिक रविवार को उमेश पाल हत्याकांड का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आने से हड़कंप मच गया। वीडियो में दिख रहा है कि अतीक के गुर्गों ने विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल पर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद उमेश पाल के गनर सिपाही राघवेंद्र अपनी जान बचाने के लिए एक गली में दौड रहे हैं, लेकिन गली के दूसरी ओर भी शूटर खड़े थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1637408991239196674

विज्ञापन

बम फटते ही हो गया धुआं-धुआं

इसके बाद गली के दूसरी ओर खड़े बमबाज ने सिपाही पर बम फेंक दिया। बम के फटते ही धुआं-धुआं हो गया। गली के दूसरी ओर खड़े लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर अचानक हुआ क्या? गंभीर रूप से घायल सिपाही राघवेंद्र जमीन पर गिर गए। उनके वर्दी तक फट गई। कुछ देर बाद एक लड़की और एक शख्स ने राघवेंद्र को उठाया और कमरे में लेकर गए।

चारों ओर से की गई घेराबंदी

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गली के दूसरी ओर खड़े अतीक अहमद के गुर्गे गुड्डू बमबाज ने पूरी तैयारी के साथ हमला किया। यानी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए चारों ओर से घेराबंदी की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ