Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद हो रहे एनकाउंटर (Encounter) पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों बेटों को पकड़ लिया है। इनमें से एक को कुछ दिनों में मार दिया जाएगा। सपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
ऊपर से दबाव में है ये, जो पाएगा उसे मारेंगेः रामगोपाल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज में हुई मुठभेड़ों पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि जब उन्हें (यूपी पुलिस) असली अपराधी नहीं मिल रहे हैं, तो वे ऊपर (सरकार) से दबाव में हैं। वे जिसे भी ढूंढ पाएंगे, मार देंगे। सपा नेता ने कहा कि उन्होंने अतीक अहमद के दो बेटों को पकड़ लिया है। इनमें से एक को कुछ दिनों में मार दिया जाएगा
यह भी पढ़ेंः पुलिस की बड़ी तैयारी, अतीक अहमद को गुजरात जेल से UP लाया जाएगा!
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1633014471240081409
सपा नेता बोले- सभी को जीवन का मौलिक अधिकार है
ANI पर जारी हुए वीडिया में सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा है कि संविधान में एक व्यवस्था है। सभी को जीवन का मौलिक अधिकारी है। यदि पुलिस की किसी अपराधी के साथ आमने-सामने एनकाउंटर हो उसकी मौत हो जाए तो समझ में भी आता है, लेकिन आप किसी को पकड़कर एनकाउंटर कर दें तो कोई क्या कहेगा।
व्यवस्था बदली तो अधिकारी फंसेंगे, नेता तो बच जाएंगे
सपा नेता ने कहा कि अतीक की पत्नी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगा चुकी है। उन्होंने पहले ही पति और बेटों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि भविष्य में अगर कोई और व्यवस्था (सरकार बदली) हुई तो ये जो फर्जी एनकाउंटर करने वाले हैं, सभी फंसेंगे। क्योंकि नेता तो बच जाते हैं।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
20 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
4 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
4 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines