Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद आज यानी रविवार (26 मार्च) को उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से एक बड़ी कार्यवाही की गई है। यूपी पुलिस गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है। अतीक अहमद से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि बी वारंट पर अतीक को यूपी लाया जा सकता है।
इसलिए साबरमती जेल में शिफ्ट हुआ था अतीक अहमद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अतीक अहमद और उसके परिवार पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 28 दिसंबर 2018 को लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अतीक ने उनका अपहरण कराया और उन्हें जेल ले गए। इसके बाद अतीक और उनके सहयोगियों ने मारपीट की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया था। बता दें कि इससे पहले अतीक अहमद यूपी की देवरिया जेल में बंद था।
यह भी पढ़ेंः पुलिस की बड़ी तैयारी, अतीक अहमद को गुजरात जेल से UP लाया जाएगा!
24 फरवरी को प्रयागराज में हुआ था उमेश पाल हत्याकांड
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 में हुए विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो गनर की 24 फरवरी को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल कोर्ट से सुनवाई के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी मामले में उमेश के परिवार वालों की ओर से अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे, भाई समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अभी फरार हैं ये आरोपी
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ 25 हजार रुपये, बेटे असद के खिलाफ 5 लाख, शूटर गुलाम के खिलाफ 5 लाख, शूटर शाबिर के खिलाफ 5 लाख, शूटर अरमान के खिलाफ 5 लाख और गुड्डू मुस्लिम (बमबाज) के खिलाफ भी 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस हत्याकांड के करीब एक माह बाद भी इन आरोपियों की पहुंच से दूर है।
यह भी पढ़ेंः अतीक के बेटे असद समेत 5 आरोपियों पर इनाम की रकम 5 लाख रुपये की गई
पुलिस की काफी दिनों से चल रही थी तैयारी
इसी माह की शुरुआत में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक अहमद को यूपी लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से यहां तक कहा गया था कि कागजी कार्यवाही के साथ-साथ साक्ष्य जुटाने पर काम चल रहा है। जल्द ही पुलिस गुजरात की साबरमती जेल पहुंचेगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Ambien)
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
7 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines