Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज से पंकज चौधरी की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस सोमवार को कथित तौर पर हत्याकांड में शामिल एक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए बदमाश की पहचान अरबाज के रूप में हुई है।
धूमनगंज इलाके में पुलिस ने बदमाश को घेरा
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में शुक्रवार को हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल बदमाश अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर को पुलिस के साथ अरबाज की धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था।
यह भी पढ़ेंः उमेश पाल हत्याकांड के बाद SP विधायक पूजा पाल ने CM योगी से मांगी सुरक्षा
यहां देखें वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में दिखा था अरबाज
जांच के बाद सामने आया कि यह शख्स पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज है। पुलिस ने बताया कि अरबाज एक शातिर अपराधी है। उसने भी उमेश पर हमला किया था। घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को पता चला कि अरबाज नीवां क्षेत्र में छिपा है। इस सूचना पर पुलिस की टीमों ने उसे नेहरू पार्क के पास घेर लिया।
यह भी पढ़ेंः अतीक कुनबे के खिलाफ 150 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज, पत्नी से लेकर बेटों तक शामिल
यहां देखें वीडियो
सीने और पैर में लगी गोली, अस्पताल में मौत
उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उसके सीने और पैर में गोली लगी हैं। धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है। जहां उसकी मौत हो गई।
पूजा पाल ने मांगी है सीएम से सुरक्षा
बता दें कि रविवार को ही सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से मुलाकात करके अपनी सुरक्षा की मांग की थी। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बताया कि पूजा पाल ने खुद के लिए वाई प्लास श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। उन्होंने सीएम को दिए पत्र में लिखा है कि उनकी जान को खतरा है। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
16 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines