Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने गुरुवार को माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के एक और कथित करीबी के दो मंजिला घर को बुलडोजर (Bulldozer) चला कर ध्वस्त कर दिया। बता दें कि बुधवार को भी पुलिस और प्रशासन ने अतीक अहमद के एक करीबी के घर को ढहा दिया था।
प्रयागराज के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की सनसनीखेज हत्या (Umesh Pal Murder Case) के मामले में अतीक अहमद, उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों को आरोपी बनाया गया है। इनमें अतीक अहमद मुख्य आरोपी है।
हथियारों का कारोबारी है सफदर अली
जानकारी के मुताबिक सफदर अली को अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। सफदर की झोनस्टनगंज इलाके में बंदूक की दुकान है। सफदर का प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में मकान था, जिसे तोड़ा गया है। वहीं पीडीए अधिकारियों ने दावा किया है कि घर अवैध रूप से बनाया गया था। हालांकि सफदार ने इसे महज आरोप बताया गहै।
यह भी पढ़ेंः सिपाही राघवेंद्र को लखनऊ पुलिस लाइन में दी गई सलामी, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
कार्रवाई के बाद सफदर अली ने किया ये दावा
सफदर ने दावा किया कि उसने कभी भी अतीक या उसके सहयोगियों को कोई हथियार या गोलियों की आपूर्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि मुझे अपने घर के अवैध निर्माण के संबंध में पीडीए से कोई नोटिस नहीं मिला। पीडीए और पुलिस की टीम ₹3 करोड़ रुपये की कीमत के घर को गिराने पहुंची, तो सफदर और परिवार ने यहां से हटने से इनकार कर दिया।
पहले काटी घर की बिजली, फिर कराया खाली
इसके बाद अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और घर को खाली कराया। सफदर ने कहा कि मेरा अतीक अहमद या किसी के साथ कोई संबंध नहीं है। मेरा मानना है कि इस संबंध में किसी ने मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की है। इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः अतीक की याचिका पर 17 मार्च को सुनवाई करेगा SC, माफिया ने जताई थी ये आशंका
प्राधिकरण वीसी बोले- कई बार भेजे थे नोटिस
उधर पीडीए के वाइस चेयरमैन अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि घर का निर्माण नियमों की अनदेखी करके कराया गया है। इसलिए इसे ध्वस्त किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक घर के मालिक को नोटिस जारी किए गए थे। सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।
उमेश पाल और दो पुलिस वालों की हुई थी हत्या
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में उमेश पाल की उनके आवास के बाहर हत्या कर दी गई थी। उनके दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उनमें से एक संदीप निषाद की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि जबकि दूसरे सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह ने बुधवार देर शाम लखनऊ पीजीआई में दम तोड़ दिया।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines