Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद के एक और करीबी के घर पर चला बुलडोजर, जानें कौन है सफदर अली?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने गुरुवार को माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmad) के एक और कथित करीबी के दो मंजिला घर को बुलडोजर (Bulldozer) चला कर ध्वस्त कर दिया। बता दें कि बुधवार को भी पुलिस और प्रशासन ने अतीक अहमद के एक करीबी के घर को ढहा दिया था।
प्रयागराज के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की सनसनीखेज हत्या (Umesh Pal Murder Case) के मामले में अतीक अहमद, उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों को आरोपी बनाया गया है। इनमें अतीक अहमद मुख्य आरोपी है।
जानकारी के मुताबिक सफदर अली को अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। सफदर की झोनस्टनगंज इलाके में बंदूक की दुकान है। सफदर का प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ले में मकान था, जिसे तोड़ा गया है। वहीं पीडीए अधिकारियों ने दावा किया है कि घर अवैध रूप से बनाया गया था। हालांकि सफदार ने इसे महज आरोप बताया गहै।
UP : अतीक अहमद के सहयोगी सफदर अली के प्रयागराज वाली इमारत पर चला बुलडोजर #UttarPradesh | #AtiqueAhmed #Bulldozer pic.twitter.com/xq8bsGaYKh
— News24 (@news24tvchannel) March 2, 2023
सफदर ने दावा किया कि उसने कभी भी अतीक या उसके सहयोगियों को कोई हथियार या गोलियों की आपूर्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि मुझे अपने घर के अवैध निर्माण के संबंध में पीडीए से कोई नोटिस नहीं मिला। पीडीए और पुलिस की टीम ₹3 करोड़ रुपये की कीमत के घर को गिराने पहुंची, तो सफदर और परिवार ने यहां से हटने से इनकार कर दिया।
इसके बाद अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और घर को खाली कराया। सफदर ने कहा कि मेरा अतीक अहमद या किसी के साथ कोई संबंध नहीं है। मेरा मानना है कि इस संबंध में किसी ने मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की है। इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है।
उधर पीडीए के वाइस चेयरमैन अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि घर का निर्माण नियमों की अनदेखी करके कराया गया है। इसलिए इसे ध्वस्त किया जा रहा है। नियमों के मुताबिक घर के मालिक को नोटिस जारी किए गए थे। सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में उमेश पाल की उनके आवास के बाहर हत्या कर दी गई थी। उनके दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उनमें से एक संदीप निषाद की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि जबकि दूसरे सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र सिंह ने बुधवार देर शाम लखनऊ पीजीआई में दम तोड़ दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: