Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड के (Umesh Pal Murder Case) बाद गुरुवार को उनकी तेहरवीं का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) उनके घर पहुंचे। उन्होंने घरवालों को सांत्वना देने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
सीएम योगी पर पूरा भरोसा, न्याय जरूर मिलेगाः उमेश पाल की मां
शांतिपाठ में उमेश पाल की मां ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। विलाप करते हुए उनकी मां ने कहा कि अभी वह बेहद दुख की घड़ी में है, लेकिन शांति पाठ और श्रद्धांजलि सभा के बाद सीएम योगी से मुलाकात की कोशिश करेंगी। अपनी बात उनके सामने रखेंगी। हालांकि उमेश पाल के तेरहवीं पर ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया गया था।
यह भी पढ़ेंः रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- पुलिस अतीक अहमद के बेटे को मार देगी, Video
तेरहवीं के दिन नहीं रुके मां के आंसू
बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आज 14वां दिन है। उमेश पाल के घर गुरुवार को तेरहवीं का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सुलेम सराय स्थित आवास पर शांति पाठ हुआ। बताया गया है कि इस दौरान सिर्फ परिवार के लोग और कुछ खास रिश्तेदार ही शामिल हुए। वहीं तेरहवीं के कार्यक्रम में लोगों और रिश्तेदारों को देख उमेश पाल की मां के आंसू रुक नहीं पाए।
शांति पाठ में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
उमेश पाल की मां ने इस दौरान कहा कि जिस तरह से उनके बेटे को गोलियों से भूना गया है, उसी तरह अतीक अहमद के पूरे परिवार का भी खात्मा होना चाहिए। इस मौके पर प्रयागराज में उमेश पाल के घर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह ने परिवार वालों कों सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान के तहत कार्रवाई चल रही है। कुछ आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines