Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माफिया अतीक अहमद को लाए जाने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एएनआई के मुताबिक गुरुवार को उमेश पाल के घर के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया है। अतीक और उसके भाई अशरफ की आज कोर्ट में पेशी है।
उमेश पाल के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उमेश पाल हत्याकांड में आज यानी गुरुवार को प्रयागराज जिला कोर्ट में सुनवाई है। इस सुनवाई के मद्देनजर प्रशासन ने जिले के संवेदनशील इलाकों के साथ उमेश पाल के घर के बाहर भी फोर्स तैनात की गई है। साथ ही जिला न्यायालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
और पढ़िए – UP News: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें; एक करोड़ की रंगदारी का दर्ज हुआ मुकदमा
अतीक और अशरफ की कोर्ट में होगी पेशी
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद की कोर्ट में पेशी होगी। इस दौरान पुलिस अतीक की 14 दिन की रिमांड मांगेगी। बताया गया है कि इस हत्याकांड मामले में अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल प्रयागराज लाया गया है। उसे भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपहरण केस में अतीक को हो चुकी है उम्रकैद
28 मार्च को भी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल के अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, क्योंकि उन्हें अपहरण मामले में सजा सुनाई जानी थी। कोर्ट ने अतीक अहमद समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि उसके भाई अशरफ समेत सात लोगों को बरी किया गया था।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
19 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
23 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines