Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद समेत दो लोगों का झांसी में पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इसी समय अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी। पेशी में कोर्ट ने दोनों को 7 दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए अतीक अहमद को साबरमती जेल और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से लाया गया है।
- उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि माफिया के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इस नीति का परिणाम आज सबके सामने है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जानकारी थी कि आरोपी अतीक और अशरफ को भागने में मदद करने के लिए मामले (उमेश पाल हत्याकांड) में उन्हें वापस यूपी ला रहे पुलिस के काफिले पर हमला हो सकता है। इस सूचना के मद्देनजर सिविल पुलिस और विशेष बलों की टीमों को तैनात किया गया था।
- माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम पुत्र मकसूदन का झांसी में एनकाउंटर हो गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ हुई थी। दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1646416203253161985
- प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में अतीक और अशरफ की पेशी के दौरान परिसर में हंगामा हो गया। यहां वकीलों ने अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग की। वकीलों ने प्रयागराज में सीजेएम कोर्ट के बाहर धरना शुरू कर दिया। बता दें कि उमेश पाल अधिवक्ता भी थे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646399797400846341
- माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज सीजेएम कोर्ट पेश किया गया है। कोर्ट में सुनवाई की कार्यवाही जारी है।
- कोर्ट में पेशी से माफिया की तबीयत बिगड़ गई है। बताया गया है कि नींद पूरी नहीं होने के कारण उसे बीपी की दिक्कत हो गई है। आनन-फानन में बुलाए गए दो डॉक्टरों ने उसकी जांच की है। डॉक्टरों की ओर से कहा गया है कि रात में नींद पूरी न होने के कारण अतीक को बीपी की दिक्कत हुई है।
पुलिस मांगेगी 14 दिन की रिमांड
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज जिला न्यायालय में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कोर्ट में पेशी है। बताया गया है कि पुलिस ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांग सकती है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646379253267857408
वहीं अतीक के वकील निसार अहमद की ओर से कहा गया है कि वे रिमांड का विरोध करेंगे। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अतीक के वकील ने कहा है कि यह एक साजिश है। मीडिया ने उन्हें कोर्ट से पहले ही दोषी ठहरा दिया है।
उमेश पाल पत्नी ने की कड़ी सजा की मांग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं उच्च अधिकारियों से उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की अपील करती हूं। उम्मीद करती हूं कि अदालत उसे कड़ी सजा देगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646373829504290816
बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लाने से पहले कोर्ट में बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही उमेश पाल के घर पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
अपहरण केस में अतीक को हो चुकी है उम्रकैद
28 मार्च को भी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल के अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया था, क्योंकि उन्हें अपहरण मामले में सजा सुनाई जानी थी। कोर्ट ने अतीक अहमद समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि उसके भाई अशरफ समेत सात लोगों को बरी किया गया था।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines