Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में 2005 में हुए बहुचर्चित विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal Murder Case) में अब एक नया पहलू सामने आया है।
कौशांबी जिले के रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि वह राजू पाल हत्याकांड का गवाह है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) में उसने प्रदेश की योगी सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
कौशांबी के एक शख्स ने किया ये दावा
उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस व्यक्ति की पहचान कौशांबी के चकपिन्हा गांव निवासी ओम प्रकाश पाल के रूप में हुई है। उसने एक वायरल वीडियो में खुद के गवाह होने का दावा किया है।
इस मामले में एएसपी समर बहादुर ने बताया है कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। शख्स से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके वह खुद कह रहा है कि वह राजू पाल हत्याकांड का गवाह है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1635313452473536513
मेरे गांव के पास है अब्दुल कवि का गांव
ओम प्रकाश ने उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या के बाद अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने दावा किया कि गैंगस्टर अतीक अहमद का शूटर अब्दुल कवि पास के एक गांव में रहता था।
वर्षों से पुलिस की पहुंच से दूर है। उसने दावा किया कि अब्दुल ने 2020 में राजू पाल हत्याकांड में गवाही नहीं देने की धमकी दी थी। उसके न मानने पर अब्दुल ने उस पर गोली चला दी। ओम प्रकाश अपनी जान बचाने के लिए भाग गया।
तीन मार्च के अब्दुल के घर से मिले थे बम और हथियार
उसकी शिकायत के बाद सरायकिल कोतवाली में एक मामला भी दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल को पकड़ने के प्रयास किए। पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। तीन मार्च को उसके आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके आवास पर छापा मारा था। उसके घर के अंदर से बम समेत अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
योगी सरकार ने मांगी सुरक्षा
उन्होंने कहा कि मैं भी राजू पाल के साथ कार में था। मेरे सामने गोली चलाई गई थी। गोली दिन के उजाले में चलाई गई थी। हमारे एक गवाह की अभी-अभी मौत हुई है। मैं दूसरा गवाह हूं। मुझे सुरक्षा की जरूरत है। उसने दावा किया कि योगी जी से मेरा अनुरोध बस यही है कि मुझे सुरक्षा दी जाए। बता दें कि 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
15 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines