Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में दो बड़े घटनाक्रम सोमवार को होने जा रहे हैं। आज प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में अतीक अहमद की फरार बहन आयशा नूरी की सरेंडर याचिका पर अहम सुनवाई होने वाली है। तो वहीं नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाएगी।
24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल और दो गार्डों की हत्या
जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को प्रयागराज में दिन दहाड़े हुए उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों के हत्याकांड में अतीक की बहन आयशा नूरी भी आरोपी है। आरोप है कि उमेश पाल हत्या के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम मेरठ में आयशा नूरी घर में रुका था। हत्याकांड के बाद आयशा के घर में गुड्डू मुस्लिम के आने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
आयशा का पति डॉ अखलाक पहले ही गिरफ्तार
इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने आयशा नूरी को भी मुकदमे में आरोपी बनाया था। जबकि आयशा के पति डॉ अखलाक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार है। प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ अभी भी उसकी तलाश में जुटी है। उमेश पाल हत्याकांड के कई आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।
दोपहर 2 बजे सीजेएम कोर्ट में होगी सुनवाई
आयशा नूरी की सरेंडर याचिका पर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में दोपहर करीब 2 बजे सुनवाई होगी। मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान प्रयागराज पुलिस को अपना पक्ष (जवाब) कोर्ट में पेश करना। हालांकि मामले में पिछली सुनवाई पर पुलिस अपना जवाब दाखिल नहीं किया था। संभावना है कि पुलिस आज कोर्ट में अपना बयान पेश कर सकती है।
अतीक के बेटे अली को रिमांड पर लेगी पुलिस!
दूसरी ओर उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के दूसरे बेटे अली को पुलिस ने रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जल्द ही रिमांड के लिए अर्जी लगाएगी। बताया गया है कि अतीक के परिवार में अब सिर्फ एक नाबालिग बेटा ही बचा है, जिसका नाम उमेश पाल हत्याकांड में शामिल नहीं हुआ है। बाकी पूरे कुनबे पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
‘बदला लेने’ के ट्वीट पर मुकदमा दर्ज
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने के लिए ‘द सज्जाद मुगल’ ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के बाद प्रयागराज साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रयागराज पुलिस की ओर से कहा गया है कि मुकदमे में आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी एक्ट 2008 की धारा 66 को शामिल किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
12 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
13 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
13 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
18 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
22 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines