Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के उमेश पाल (Umesh Pal) हत्याकांड में घायल दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह की बुधवार की शाम 5:45 बजे मौत हो गई। राघवेंद्र का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। अब इस केस में मौतों की संख्या तीन हो गई है।
पीजीआई निदेशक आरके धीमान ने सिपाही की मौत की पुष्टि की है। डॉक्टरों का कहना है कि सिपाही के शरीर में संक्रमण फैल गया था।
5 मई को होने वाली थी शादी
सिपाही राघवेंद्र सिंह रायबरेली जिले में लालगंज क्षेत्र के कोरिहर गांव का रहने वाला था। राघवेंद्र के पिता रामसुमेर सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थे। जिनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसे मृतक आश्रित के तहत नौकरी मिली थी।
और पढ़िए –Greater Noida: पुलिस चौकी पर शिकायत करने गया था युवक, 3 हजार का चालान लेकर लौटा घर, जानें कैसे
राघवेंद्र की 5 मई को शादी होनी थी। परिवार में मां अरुणा, बहन अर्चना और भाई ज्ञानेंद्र हैं। सभी पीजीआई में थे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बम के हमले में फट गई थी आंतें
बम के हमले में सिपाही राघवेंद्र के दाहिने कंधे का निचला हिस्सा उड़ गया था। छोटी आंत और बड़ी आंत भी कई जगह से फट गई थी। फेफड़े की पतली नसों को भी नुकसान पहुंचा था। पेट में गोली लगने से उसकी स्पलीन (तिल्ली) भी फट गई थी।
क्या है उमेश पाल हत्याकांड?
प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय इलाके में 24 फरवरी को उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गोलीकांड में उमेश का गनर संदीप निषाद भी मारा गया था। दूसरा गनर राघवेंद्र सिंह घायल हुआ था। गंभीर रुप से घायल राघवेंद्र को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल से पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
राजू पाल हत्याकांड का गवाह था उमेश
उमेश पाल, 2005 में प्रयागराज के बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। उमेश पाल की पत्नी ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ, अतीक के दोनों बेटों और कई अन्य पर केस दर्जकराया था। एक आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है।
यह भी पढ़ें: उमेश पाल की मां का बड़ा बयान, बोलीं- हमें CM योगी की बात पर भरोसा है, उन्हें जरूर मिट्टी में मिला देंगे
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines