Greater Noida: पुलिस चौकी पर शिकायत करने गया था युवक, 3 हजार का चालान लेकर लौटा घर, जानें कैसे
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Greater Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां एक युवक पुलिस चौकी पर किसी मामले को लेकर शिकायत करने गया था, लेकिन किस्मत ऐसी रही कि उल्टा 3 हजार रुपये का चालान लेकर घर लौटा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला ग्रेटर नोएडा के एक थाना क्षेत्र का है। यहां किसी मामले को लेकर सागर कसाना नाम का एक युवक शिकायत लेकर थाने पर पहुंचा था। जहां थाना पुलिस ने उससे कहा कि आप संबंधित पुलिस चौकी पर जाएं। वहां आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सागर बताई गई चौकी पर पहुंचा। उसने अपनी कार को चौकी के बाहर खड़ा कर दिया।
इसी दौरान किसी राहगीर ने उसकी कार का फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि शेयर किए गए फोटो के साथ नोएडा पुलिस को भी टैग किया गया था। बस फिर क्या था। चौकी के बाहर खड़ी काले शीशों वाली कार के फोटो का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया।
इसके बाद चौकी पुलिस ने बाहर खड़ी कार की काली फिल्म उतारी और तीन हजार रुपये का चालान थमा दिया। बताया गया है कि चौकी के बाहर काली फिल्म वाली कार का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा था कि जब काली फिल्म लगी कार पुलिस चौकी के बाहर खड़ी है को क्या होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: