Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी और अतीक अहमद के शूटर गुलाम मोहम्मद के घर सोमवार को पुलिस, प्रशासन और पीडीए ने बुलडोजर कार्रवाई की।
बताया गया है कि गुलाम मोहम्मद हत्याकांड के बाद से फरार है और शासन ने उसके खिलाफ 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में रविवार को एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इसमें दिख रहा था कि अतीक के गुर्गे गुड्डू ने किस तरह से उमेश पाल के गनर राघवेंद्र पर बमों से हमला किया था।
पीडीए ने पुलिस-प्रशासन के साथ की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने उमेश पाल हत्याकांड में फिर से एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अतीक अहमद के गुर्गे शूटर गुलाम मोहम्मद के घर को बुलडोजर से ढहा दिया। मेंहदौरी ऊपरहार इलाके में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही। बताया गया है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से पूर्व में ही शिवकुटी थाना और प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया था।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1637705694177644545
यह भी पढ़ेंः उमेश पाल हत्याकांड का एक और सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया, गुड्डू ने फेंका था सिपाही पर बम, Video
रविवार को सामने आया था बमबाजी का वीडियो
बता दें कि रविवार को उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इस वीडियो में दिख रहा था कि विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के दौरान आरोपियों ने किस तरह से बमबाजी की थी। वीडियो के अनुसार हमले के दौरान सिपाही राघवेंद्र एक गली में जान बचाने के लिए दौड़ रहे थे। तभी गली के दूसरी ओर से गुड्डू ने सिपाही पर बम फेंक दिया।
ये है पूरा मामला
वर्ष 2005 में प्रयागराज के तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने अतीक समेत उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। 24 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई से लौटते समय उमेश पाल और उनके दो गनर की सरेराह हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी अतीक अहमद, उनकी पत्नी, भाई और बेटे समेत कई गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अतीक की पत्नी-बेटे पर इतना है इनाम
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे अतीक के परिवार समेत अन्य गुर्गों के खिलाफ पुलिस और शासन की ओर से इनाम घोषित किया गया है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 25 हजार रुपये है। जबकि अतीक के बेटे असद पर 5 लाख, शूटर गुलाम मोहम्मद पर 5 लाख, शूटर शाबिर पर 5 लाख, शूटर अरमान पर 5 लाख और गुड्डू मुस्लिम (बमबाज) पर भी 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
4 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
20 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
20 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
23 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines