हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Umesh Pal Murder Case: कन्नौज के BJP सांसद बोले- 'विकास दुबे की तरह अतीक की कार पलट जाए, तो आश्चर्य नहीं'

विज्ञापन

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का एक बयान सामने आया है। सांसद ने अपने आधिकारिक ट्वीट पर कुख्यात गैंगस्टर सुब्रत पाठक का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अतीक की कार भी पटल जाए तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे के वर्ष 2020 के एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कन्नौज के भाजपा सांसद ने अपना बयान जारी किया है।

सांसद ने ट्वीट में लिखा ये सब

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा में उमेश पाल समेत पुलिस सुरक्षाकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला है। याद रखो जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दांतों का क्या होगा? ये बताने की आवश्यकता नहीं है, और अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाए तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उमेश पाल हत्याकांड में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज होते ही कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने भी ट्वीट किया।

यह भी पढ़ेंः उमेश पाल की मां का बड़ा बयान, बोलीं- हमें CM योगी की बात पर भरोसा है…

https://twitter.com/SubratPathak12/status/1630808105406836737

यूपी कें मंत्री भी बोले- ज्यादा हाय तौबा न करे कोई…

इनके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने भी बयान दिया। कठोर से कठोर कार्रवाई में उत्तर प्रदेश सरकार हिचकेगी नहीं। उत्तर प्रदेश की पुलिस को माफियाओं को जमींदोज करने की पूरी छूट है। माफिया कहीं भी छिपे होंगे, पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश देगी। इनको पाताल लोक से भी खोज कर लाएंगे।

इसके साथ में इतनी भी कहेंगे कि जब ये लोग पकड़े जाएं तो गाड़ी में बैठते समय हाय तौबा न करें। कहीं ड्राइवर डिस्टर्ब होकर गाड़ी पलट न जाए। इसलिए शांति रखेंष कानून का साथ दें।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1630860721855815680

2020 में हुआ था विकास दुबे एनकाउंटर

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने अपने बयान में गैंगस्टर विकास यादव एनकाउंटर का जिक्र किया है। बता दें कि कानपुर के बिकरू में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने 3 जुलाई 2020 को एक अधिकारी समेत आठ पुलिस वालों की हत्या की थी। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। इस दौरान एसटीएफ की एक गाड़ी पलटने के बाद कथित तौर पर विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गोली मारी गई थी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें