Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में 50 हजार रुपये के ईनामी आरोपी उस्मान चौधरी के एनकाउंटर के बाद भाजपा विधायक का ट्वीट सामने आया है। देवरिया से विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा कि कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे। उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।
बता दें कि मेश पाल हत्याकांड मामले से जुड़े आरोपी उस्मान चौधऱी को यूपी पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ प्रयागराज में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उस्मान चौधऱी ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले फायरिंग की थी। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में क्राइम ब्रांच और आरोपी विजय उर्फ उस्मान चौधरी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने उस्मान चौधरी मुठभेड़ की पुष्टि की है।
27 फरवरी को हुआ था अरबाज का एनकाउंटर
बता दें कि पिछले सोमवार को उमेश पाल और गनर संदीप हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 27 फरवरी को आरोपी अरबाज़ नाम के बदमाश को पुलिस ने ढेर किया था। उमेश पाल हत्याकांड में जिस क्रेटा कार का यूज किया गया था, उसे अरबाज ही चला रहा था। अरबाज की हत्या के बाद अतीक के परिवार में खलबली मच गई थी। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद जिला कोर्ट में एक अर्जी दी है।
24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज के विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में वकील उमेश पाल और उनके गार्ड संदीप कोर्ट में सुनवाई करके लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला करके दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद विधायक राजू पाल की पत्नी और वर्तमान में सपा विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी से अपनी सुरक्षा की मांग की थी।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
17 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
21 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines