Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की फरार बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब 8 मई को अलगी सुनवाई होगी। हत्याकांड में शामिल बमबाज गुड्डू मुस्लिम को अपने घर में पनाह देने पर पुलिस ने आयशा को आरोपी बनाया है। उसके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
अब आठ मार्च को होगी सुनवाई
जानकारी के मुताबिक आयशा नूरी की ओर से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली गई थी। मंगलवार को इस अर्जी पर सुनवाई संभावित थी, लेकिन सुनवाई टल गई है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगली सुनवाई अब 8 मई को होगी। उधर प्रयागराज पुलिस और जांच एजेंसियां फरार आयशा की तलाश में जुटी हैं। बता दें कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार है।
गुड्डू मुस्लिम को घर में दी थी पनाह
बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के दौरान गुड्डू मुस्लिम ने बम बरसाए थे। इस बमबाजी में उमेश पाल के दो सुरक्षा गार्डों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि गुड्डू मुस्लिम वारदात के बाद मेरठ स्थित आयशा नूरी और उसके पति डॉ. अखलाक के घर में काफी देर तक रुका था। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पहली बार साबरमती से अतीक के साथ आई थी आयशा
जब पहली बार माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था तो काफिले पर निगरानी के लिए आयशा नूरी अपनी कार से पुलिस के काफिले के साथ साथ आई थी। उस दौरान उसने मीडिया से कहा था कि भाई अतीक की जान को खतरा है। कोर्ट का फैसला कुछ भी हो, बस भाई की जान बच जाए।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
5 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
17 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines