Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद पर ढाई लाख रुपये का ईनाम घोषित करने के बाद पुलिस ने अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के खिलाफ 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। साथ ही मां-बेटे को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में भी डाल दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा था अतीक का बेटा
जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने अतीक, उसके परिवार, करीबियों और गुर्गों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। जो आरोपी फरार हैं, उनके खिलाफ ईनाम की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ेंः अतीक के नाबालिग बेटों के लापता होने पर से सस्पेंस खत्म, यूपी पुलिस ने कोर्ट को दी ये जानकारी
इन लोगों के खिलाफ है इतना ईनाम
पुलिस के मुताबिक अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ 25 हजार रुपये, बेटे असद के खिलाफ 2.5 लाख रुपये, शूटर गुलाम के खिलाफ 2.5 लाख रुपये, शूटर शाबिर के खिलाफ 2.5 लाख रुपये, शूटर अरमान के खिलाफ 2.5 लाख रुपये और गुड्डू मुस्लिम (बमबाज) के खिलाफ 2.5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़ेंः बरेली जेल में अशरफ की प्रहरी और सब्जी सप्लायर ने कराई थी मीटिंग, दोनों गिरफ्तार
दो एनकाउंटर में ढेर, कई मकान गिराए
प्रयागराज राज पुलिस ने अब अतीक की पत्नी शाइस्ता और बेटे असद की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के बाद कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद, उसके गुर्गों और करीबियों के मकानों पर ढहा दिया है। साथ ही दो गुर्गों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक, उसकी पत्नी और भाई समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
12 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
20 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines