Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के दोनों लापता नाबालिग बेटों पर से सस्पेंस खत्म हो गया है।
यूपी पुलिस ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत को जानकारी दी कि अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे खुल्दाबाद के एक बाल संरक्षण गृह में हैं। बता दें कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने उठाया था।
अतीक की पत्नी ने जिला अदालत में दाखिल की थी याचिका
इससे पहले, अतीक अहमद की पत्नी बसपा नेता शाइस्ता परवीन ने इलाहाबाद जिला अदालत के समक्ष एक याचिका दायर की थी जिसमें दावा किया गया था कि उनके दो बेटों को पुलिस अपने साथ ले गई है। उसने कहा कि तब से उन पर कोई अपडेट नहीं आया था।
उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद और उसका परिवार सवालों के घेरे में आ गया था। उमेश पाल और उनके दो सशस्त्र सुरक्षा एस्कॉर्ट्स में से एक को 24 फरवरी को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में गोली मार दी गई थी। उमेश और उनके बंदूकधारियों पर कई राउंड फायरिंग की गई और बम फेंके गए थे।
गुजरात जेल में बंद है अतीक अहमद
अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी है और वह फिलहाल गुजरात जेल में बंद है। अतीक पर राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था। उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने दो आरोपी अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को 27 फरवरी और 6 मार्च को मुठभेड़ में मार गिराया था।
प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ के महानगर इलाके में अतीक अहमद के आवास पर छापेमारी कर यूनिवर्सल अपार्टमेंट से दो लग्जरी कारें जब्त की हैं। सूत्रों ने कहा कि छापेमारी 27 फरवरी की देर रात की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनपुट मिला था कि कुछ शूटरों ने उस अपार्टमेंट में शरण ली हुई है। इसके बाद छापेमारी की गई लेकिन कार्रवाई से पहले ही शूटर वहां से भाग निकले।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
28 mins agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 hr agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
14 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
14 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
15 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
20 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
20 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
22 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines