Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में गुरुवार को एक के बाद एक बड़े घटनाक्रम सामने आए। झांसी में अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम के एनकाउंट में ढेर होने के बाद उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम ट्विटर पर ट्रेंड करा है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार हो गया है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लोकेशन मिलते ही टीम अजमेर रवाना
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी उत्तर प्रदेश एसटीएफ को गुरुवार को गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद एसटीएफ की एक टीम को तत्काल अजमेर रवाना किया गया। रिपोर्ट में इतना तक कहा गया है कि राजस्थान पुलिस को इस कार्रवाई के बारे में भनक भी लग पाई थी।
एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ गुड्डू
झांसी में अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम की एनकाउंटर में ढेर होने के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग गुड्डू मुस्लिम ट्रेंड कर रहा था। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तो इतना तक कहा गया है कि पुलिस ने मेरठ जिले एक गांव में गुड्डू मुस्लिम की घेराबंदी कर ली है। कई प्लेटफॉर्म पर दावा किया गया है उसका भी एनकाउंटर होने वाला है। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं कि गुड्डू मुस्लिम अजमेर से गिरफ्तार हो गया है।
झांसी में असद और गुलाम का एनकाउंटर
बता दें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मध्य प्रदेश की सीमा के पास बबीना रोड पर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का एनकाउंटर किया गया है। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में फरार थे और 5-5 लाख रुपये के इनामी बदमाश थे। इस घटना को कुछ ही घंटे हुए थे कि अजमेर से गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी की खबर सामने आ गई।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
15 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
15 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
17 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
17 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
21 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines