Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विजय चौधरी उर्फ उस्मान चौधरी की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उसने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर उसका (उस्मान) एनकाउंटर किया है। रविवार को रातभर पुलिस उसके घर के सामने खड़ी रही थी। सुबह के समय सभी लोग घर के सामने से हटे थे।
बड़े भाई की पैरवी पर सतना गया था उस्मानः पत्नी
पत्नी ने कहा कि उस्मान अपराधी नहीं था। वह घूरपुर में गाड़ी चलाता था। उसने दावा किया है कि 24 फरवरी को उस्मान घर पर उसके साथ था। इसके बाद अगले दिन वह अपने बड़े भाई के एक केस में पैरवी के लिए सतना गया था। सतना से दो मार्च को वापस लौटा। उस्मान की पत्नी ने कहा कि हम अतीक अहमद को जानते तक नहीं हैं।
यह भी पढ़ेंः यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर बोले डिप्टी सीएम, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
हम हिंदू हैं, मेरे पति का नाम उस्मान नहीं, विजय है
उस्मान चौधरी की पत्नी ने कहा कि लोग हमें मुस्लिम समझ रहे हैं, लेकिन हम हिंदू हैं। मेरे पति का नाम विजय चौधरी है। उसका नाम उस्मान नहीं है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा माफिया अतीक अहमद ने विजय चौधरी का धर्म परिवर्तन कराया था, जिसके बाद वह उस्मान बन गया। इस पर एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि धर्म परिवर्तन मामले की जांच कराई जाएगी।
पत्नी बोली, हमारा भी एनकाउंटर कर दो
उस्मान की पत्नी ने मीडिया के सामने कहा कि है पुलिस उसका भी एनकाउंटर कर दे। क्योंकि अब उसके आगे-पीछे कोई नहीं बचा है। वह अब किसके सहारे जिंदा रहेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उस्मान चौधरी का बड़ा भाई राकेश चौधरी भी कुख्यात अपराधी है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह फिलहाल नैनी जेल में बंद है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
55 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines