Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज से पंकज चौधरी की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस अब इस मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को भी आरोपी बना सकती है। मामले में साक्ष्य जुटाने का काम शुरू हो गया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने आयशा के पति यानी अतीक के जीजा को गिरफ्तार किया है।
शूटरों को छिपाने और भगाने का लगा आरोप
जानकारी के मुताबिक माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मुकदमे में आरोपी बनाने के लिए पुलिस सुबूत जुटा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरो की मदद के लिए वारदात के अगले ही दिन डॉक्टर अखलाक (अतीक अमहद का जीजा) की पत्नी आयशा नूरी प्रयागराज पहुंचाई थी।
आयशा की लोकेशन प्रयागराज में मिली
मामले की जांच में जुटी एसटीएफ को कथित तौर पर वारदात के अगले दिन आयशा नूरी की लोकेशन प्रयागराज में ही मिला है। छानबीन में खुलासा हुआ है कि दोनों ने मिलकर शूटरों को छिपाने और फरारी में मदद की। इसके बाद पुलिस ने जब मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की तो दोनों प्रयागराज छोड़कर मेरठ के लिए निकल आए थे।
अतीक का जीजा हो चुका है गिरफ्तार
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर अतीक अहमद के जीजा अखलाख को 2 अप्रैल को मेरठ से गिरफ्तार किया था। बताया गया था कि उमेश पाल हत्याकांड में अखलाक को कथित तौर पर शूटरों को शरण देने और वारदात के बाद भागने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अखलाख मेरठ के नौचंदी का रहने वाला है।
28 मार्च को अतीक को मिली है उम्रकैद की सजा
उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 मार्च को अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही अतीक के भाई अशरफ समेत सात लोगों को बरी किया गया है। प्रयागराज में सुनवाई के लिए अतीक को गुजरात की साबरमती जेल और अशरफ को यूपी की बरेली जेल से पेशी पर लाया गया था।
साबरमती से अतीक के पीछे-पीछे आई थी आयशा
बताया गया है कि अतीक अहमद को साबरमती जेल से ला रहे एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस के काफिले के पीछे-पीछे आयशा नूरी भी गाड़ी से प्रयागराज तक आई थी। उसने मीडिया को बताया था कि अतीक की जान को खतरा है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा वो उन्हें मंजूर होगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines