Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर दीं, लेकिन अब फरार पांच आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। हालांकि प्रयागराज पुलिस और यूपी एसपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन नतीजा सिफर है। इन पांच फरार आरोपियों में अतीक अहमद का बेटा असद भी शामिल है।
1000 मोबाइल नंबरों की हुई जांच
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद से जुड़े 100 से अधिक लोगों से अब तक पूछताछ की जा चुकी है, ताकि विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। इसके अलावा पुलिस सूत्रों का दावा है कि जांचकर्ता अबी तक 1000 से ज्यादा मोबाइल फोनों को ट्रैस कर चुके हैं, क्योंकि घटना के वक्त इतने मोबाइल इलाके में सक्रिय थे।
यह भी पढ़ेंः अतीक के भाई अशरफ की याचिका पर सुनवाई आज, जानें किस बात को लेकर की है अपील?
दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त कार्यालय प्रयागराज और यूपी एसटीएफ की टीमों ने उमेश पास के हमलावरों, साजिशकर्ताओं और अंडरग्राउंट हुए अतीक के समर्थकों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों प्रयागराज के धूमनगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी अरबाज और विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मार गिराया गया था। वहीं कथित तौर पर साजिश रचने में आरोप में शामिल सदाकत खान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ेंः अतीक की पत्नी शाइस्ता को गिरफ्तारी का डर… HC से लगाई गुहार, कहा- मैं और परिवार बेकसूर
ये आरोपी है फरार, 5-5 लाख के हैं इनामी
रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीन सफलताओं के अलावा पुलिस के हाथ खाली है। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि असद (अतीक के बेटे), गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर समेत कुछ मुख्य आरोपी फरार हैं। इन पांचों फरार आरोपियों के खिलाफ 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। गुप्त सूचनाओं के आधार पर पता चला है कि आरोपी अपने ठिकाने और मोबाइल फोन बदल रहे हैं।
इन लोगों से भी नहीं निकली कोई खास जानकारी
इसके अलावा पुलिस अब तक गिरोह के करीबी सहयोगियों और भगोड़ों के रिश्तेदारों से उनके ठिकानों के बारे में कोई भी खास जानकारी नहीं निकलवा पाई है। पुलिस और एसटीएफ सूत्रों ने टीओआई की रिपोर्ट में बताया है कि पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ कुछ फरार लोगों के संभावित ठिकानों का पता लगाया है, लेकिन किन्हीं कारणों से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines