Umesh Pal Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Case) में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। सामने आया है कि हत्या से पहले अतीक और अशरफ समेत सभी लोगों को कोड नेम (Code Name) दिए थे। अतीक का कोड नेम बड़े-006 (BADE-006) और अशरफ का कोड नेम छोटे-007 (CHOTE-007) था। साथ ही अतीक के बेटे असद का कोड नेम Ansh_yadav00 था।
फेसटाइम पर आपस में करते थे बात
जांच में सामने आया है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले सभी लोगों को आईफोन दिए गए थे। बताया गया है कि खुद अतीक अहमद के पास तीन आईफोन थे। सभी आरोपी आईफोन पर फेसटाइम (मोबाइल एप) पर बात करते थे। माना जाता है कि फेसटाइम पर बात करने का रिकॉर्ड नहीं रहता है, लेकिन पुलिस ने कैसे भी रिकॉर्ड को निकाल लिया है।
हत्याकांड से पहले खरीदे थे 16 आईफोन
जांच में सामने आया है कि हत्याकांड से पूरी तैयारी की गई थी। योजना के तहत एक बड़े मोबाइल व्यापारी से 16 आईफोन खरीदे गए थे। इसके बाद सभी आरोपियों को ये फोन बांटे गए। अतीक अहमद के पास खुद तीन आईफोन थे। पुलिस ने व्यापारी के बेटे से पूछताछ की गई है। इस पूछताछ में पुष्टि की गई है कि उसे इन आईफोन का ऑर्डर दिया गया था।
जेल में बंद अली को भी दिया गया था कोड
उमेश पाल की हत्या से पहले और बाद में रेकी करने वाले नियाज को कोड नेम XYZZ1122 रखा गया था। इसके अलावा भी अतीक के गैंग में शामिल सभी गुर्गों को कोड नेम दिए गए थे। इनमें नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली को भी कोड नेम दिया गया था। बता दें कि अतीक के गैंग की महिलाएं अभी भी फरार हैं।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
40 mins agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 hr ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
2 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
4 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
4 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
18 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines