Rishabh Pant Accident: देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को घोषणा की कि उनकी सरकार गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर को सम्मानित करेगी। बता दें कि हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर हादसे के शिकार ऋषभ पंत की मदद की थी।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए धामी ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ पंत को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों के सामने ऋषभ की कार हादसे की शिकार हुई। इसके बाद दोनों अपनी बस को सड़क किनारे खड़ा किया और फिर घटनास्थल पर पहुंचकर ऋषभ की मदद की। फिर उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को भी फोन कर हादसे की जानकारी दी।
30 दिसंबर की सुबह हादसे की शिकार हुई थी ऋषभ की कार
ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून-दिल्ली हाइवे पर सुबह सुबह करीब 5.30 बजे उनकी कार भयंकर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के वक्त ऋषभ पंत कार में अकेले थे। शुरुआती मेडिकल जांच में उनके पीठ, माथे और पैर में चोट की बात कही गई थी।
बस स्टाफ ने बताई थी पूरी कहानी
ऋषभ पंत को बचाने वाले बस स्टाफ सुशील और परमजीत ने कहा कि जैसे ही हमने कार को हादसे का शिकार होते देखा। बस को सड़क के किनारे रोका और भागकर कार तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और कार ड्राइव कर रहा शख्स उसमें फंसा था।
सुशील और परमजीत ने बताया कि हमने कार में फंसे शख्स को खींचकर कार से निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे के शिकार कार सवार को निकालते ही 5 से 7 सेकंड बाद कार में आग लग गई। दोनों कर्मचारियों ने बताया कि कार सवार शख्स को बाहर निकालने के बाद हमने घायल शख्स से व्यक्तिगत जानकारी के बारे में पूछताछ की, तब उन्होंने बताया कि वो भारतीय टीम के क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।
और पढ़िए – Rishabh Pant Car Collection: ऋषभ पंत के पास एक से एक लग्जरी कार, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक
वीवीएस लक्ष्मण ने सुशील को बताया रियल हीरो
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “ऋषभ पंत को जलती हुई कार से दूर ले जाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील कुमार का आभार। सुशील और उनके साथी परमजीत ने ऋषभ पंत का ख्याल रखा और उन्हें बेडशीट में लपेट कर एंबुलेंस बुलाई। आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपके बहुत ऋणी हैं, सुशील जी आप रियल हीरो हैं।”
BCCI ने जारी किया था बयान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक बयान के अनुसार, ऋषभ पंत के माथे पर चोट लगी है। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनके पीठ पर खरोंचें आईं हैं।
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) भी लगातार ऋषभ के स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है। डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि एक टीम ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में शिफ्ट कर देंगे और संभावना अधिक है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाएंगे।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
2 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
14 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
16 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
16 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
17 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
18 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
20 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
23 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines