Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से कैब बुक करके दिल्ली के कनाॅट प्लेस जा रही फैमिली को बंधक बनाकर डराने वाले उबर कैब ड्राइवर को फेज 3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैब ड्राइवर के पास से 2 नाम के आधार कार्ड बरामद मिले है। उसने सोनू के नाम से आधार कार्ड बनवाया था जबकि उसका असली नाम नासिम है। वह मूल रूप से हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। वर्तमान में वह नोएडा के सर्फाबाद गांव में किराए पर रह रहा था।
सोनू नाम से आई थी बुकिंग
पीड़ित संजय मोहन ने पुलिस ने बताया कि उन्होंने उबर कैब की थी। ड्राइवर का नाम सोनू आया था। सोनू नाम से बुकिंग होने के बाद संजय फैमिली के साथ दिल्ली कनाॅट प्लेस के लिए कार में बैठकर चल दिए। रास्ते में पर्थला के समीप पुलिस से बचने के लिए कैब ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी। रास्ते में फैमिली के लोगों ने कई बार गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी।
बंधक बनाकर कई किलोमीटर तक घुमाया
आरोप है कि आरोपी कैब ड्राइवर फैमिली को कई किलोमीटर तक बंधक बनाकर घुमाता रहा था। आरोपी ने स्वयं को सोनू नाम बताकर पीड़ित फैमिली से परिचय कराया था। उसका असली नाम नासिम है। फैमिली को पिकअप करने के बाद आरोपी ड्राइवर ने उसको कही और मार्ग पर छोड़ दिया था।
डराने वाला वीडियो आया था सामने
इस मामले में एक डरावना वीडियो सामने आया था जिसमें फैमिली के लोग कार रोकने की मिन्नत करते रहे है, लेकिन ड्राइवर कार नहीं रोकता है। फैमिली के साथ एक छोटी बच्ची भी करीब 4 साल की मौजूद थी। फेज 3 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी द्वारा झूठी पहचान के जरिए ऑनलाइन कैब सेवा में काम कर रहा था। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Noida News: जन्माष्टमी पर घर से निकलने से पहले नोएडा वाले जरूर जान लें ये ट्रैफिक प्लान
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines