Two youth offered Gangajal at Taj Mahal: ताजमहल में शनिवार सुबह दो युवक ताजमहल में गंगाजल लेकर पहुंचे और दोनों ने अंदर जल चढ़ाया। इस दौरान जाते हुए दोनों युवकों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक 1 लीटर की पानी की बोतल लेकर अंदर जाते है और फिर ताजमहल के अंदर जल चढ़ा देते हैं। जानकारी मिलते ही CISF एक्टिव हो गई और दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया। मामले में डीसीपी सूरज राय ने कहा कि गंगाजल चढ़ाया या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवक ताजमहल में बने मकबरे में पहुंचते हैं। इसके बाद एक युवक वीडियो बनाता है और दूसरा मकबरे पर गंगाजल चढ़ाता है। बता दें के कुछ दिन पहले हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीनार राठौर कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर रोक दिया। इस दौरान वो करीब 4 घंटे तक वहां खड़ी रही। ऐसे में आज शनिवार सुबह मथुरा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के साथ श्याम और वीनेश कुंतल नामक दो कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने मकबरे पर गंगाजल चढ़ाया।
पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
हिंदू महासभा मथुरा की अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि वे 31 जुलाई को अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर चली थीं। दो अगस्त की रात कांवड़ मथुरा पहुंचते ही प्रशासन ने रात 12 बजे छाया गौतम को उनके घर में ही हाउस कर लिया गया।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines