One Husband Two Wife Agra Shocking Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दो महिलाएं अपना पति बता रही हैं। इनत ही नहीं, इन दोनों महिलाओं ने पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर पति को हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस इस शिकायत को फैमिली काउंसलिंग सेंटर में ट्रांसफर कर दिया है।
फैमिली काउंसलिंग सेंटर में पहुंचा मामला
इसके बाद युवक के साथ दोनों महिलाएं गुरुवार को आगरा के फैमिली काउंसलिंग सेंटर में पहुंचीं। यहां काउंसलिंग के दौरान दो महिलाओं ने एक युवक को अपना पति बताया। काउंसलिंग में एक महिला ने काउंसलर को बताया कि उसका विवाह 2020 में हुआ था। दूसरी महिला ने कहा कि उसकी शादी 2022 में हुई थी। वहीं बातचीत में युवक ने बताया कि साल 2020 में उसने लव मैरिज की थी। युवक अपनी पहली पत्नी को लेकर घर से अलग दूसरी जगह पर रखता था। युवक ने अपने घरवालों को अपनी पहली शादी के बारे में कभी नहीं बताया था। इसके बाद साल 2022 में युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी लड़की से करवा दी।
यह भी पढ़ें: UP से MP जाने का रास्ता बंद! चंबल नदी पर बना पुल टूटा, लगी गाड़ियों की लंबी कतार
काउंसलर भी हुए परेशान
ऐसे में काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों महिलाओं को अगली तारीख पर अपनी-अपनी शादी के साक्ष्यों को लाने को कहा है। इसके साथ ही काउंसलर ने दोनों महिलाओं और युवक को अपने साथ परिजनों को भी लाने को कहा है। फैमिली काउंसलिंग सेंटर के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि बड़ा अजीब केस है, लड़की कहती है कि मेरी शादी 2022 में हुई थी। उसके पति ने गैर-कानूनी तरीके से दूसरी शादी कर रखी है। पति उस लड़की से बात भी करते हैं। वहीं काउंसलिंग के दौरान युवक ने कहा कि मैं एक प्राइवेट नौकरी करता हूं। काम के सिलसिले में वह लड़कियों से बात करता है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उसे लड़कियों से बात करने के लिए मना करती है। अब मेरी जॉब में मुझे सबसे बात करनी पड़ती है। दोनों को समझाया गया है, अगली तारीख पर दोनों पति-पत्नी के माता-पिता को भी बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
23 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines