---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

दो महिलाओं ने एक ही युवक को बताया पति, आगरा के परिवार केंद्र में चौंकाने वाला केस

One Husband Two Wife Agra Shocking Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक को दो महिलाएं अपना पति बता रही हैं और एक-दूसरे पर पति को हड़पने का आरोप लगाया है।

One Husband Two Wife Agra Shocking Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दो महिलाएं अपना पति बता रही हैं। इनत ही नहीं, इन दोनों महिलाओं ने पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर पति को हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस इस शिकायत को फैमिली काउंसलिंग सेंटर में ट्रांसफर कर दिया है।

फैमिली काउंसलिंग सेंटर में पहुंचा मामला

इसके बाद युवक के साथ दोनों महिलाएं गुरुवार को आगरा के फैमिली काउंसलिंग सेंटर में पहुंचीं। यहां काउंसलिंग के दौरान दो महिलाओं ने एक युवक को अपना पति बताया। काउंसलिंग में एक महिला ने काउंसलर को बताया कि उसका विवाह 2020 में हुआ था। दूसरी महिला ने कहा कि उसकी शादी 2022 में हुई थी। वहीं बातचीत में युवक ने बताया कि साल 2020 में उसने लव मैरिज की थी। युवक अपनी पहली पत्नी को लेकर घर से अलग दूसरी जगह पर रखता था। युवक ने अपने घरवालों को अपनी पहली शादी के बारे में कभी नहीं बताया था। इसके बाद साल 2022 में युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी लड़की से करवा दी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: UP से MP जाने का रास्ता बंद! चंबल नदी पर बना पुल टूटा, लगी गाड़ियों की लंबी कतार

काउंसलर भी हुए परेशान

ऐसे में काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों महिलाओं को अगली तारीख पर अपनी-अपनी शादी के साक्ष्यों को लाने को कहा है। इसके साथ ही काउंसलर ने दोनों महिलाओं और युवक को अपने साथ परिजनों को भी लाने को कहा है। फैमिली काउंसलिंग सेंटर के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि बड़ा अजीब केस है, लड़की कहती है कि मेरी शादी 2022 में हुई थी। उसके पति ने गैर-कानूनी तरीके से दूसरी शादी कर रखी है। पति उस लड़की से बात भी करते हैं। वहीं काउंसलिंग के दौरान युवक ने कहा कि मैं एक प्राइवेट नौकरी करता हूं। काम के सिलसिले में वह लड़कियों से बात करता है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उसे लड़कियों से बात करने के लिए मना करती है। अब मेरी जॉब में मुझे सबसे बात करनी पड़ती है। दोनों को समझाया गया है, अगली तारीख पर दोनों पति-पत्नी के माता-पिता को भी बुलाया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2024 03:25 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola