Seema Haidar: पाकिस्तान में 24 घंटे में दो मंदिरों को निशाना बनाया गया है। कराची में एक माता के मंदिर को रातोंरात गिरा दिया गया है, जबकि काश्मोर-कंधकोट में एक अन्य मंदिर पर डकैतों के एक गिरोह ने रॉकेट लॉन्चर से हमला और अंधाधुंध फायरिंग की। बताया गया है कि ये हमला पाकिस्तान के रानो शार डकैत ने किया है। उसने सीमा हैदर (Seema Haidar) को लेकर पूर्व में धमकी दी थी।
पाकिस्तानी डकैत ने की दी थी ये धमकी
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी डकैत रानो शार ने पूर्व में धमकी दी थी कि पाकिस्तानी सीमा गुलाम हैदर को भारत तुरंत वापस करे, वरना वो पाकिस्तान में मंदिरों पर हमला करेगा। इसी कारण रविवार को रानो शार ने काश्मोर के मंदिर में हमले की वारदात को अंजाम दिया।
मंदिर पर अंधाधुंध फायरिंग
पाकिस्तान के मीडिया हाउस द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने गौसपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पूजा स्थल और आसपास के घरों पर हमला किया। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की। सूचना पर काश्मोर-कंधकोट के एसएसपी इरफान सैम्मो के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा।
हर साल इस मंदिर में होता है बड़ा आयोजन
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि डकैतों ने पूजा स्थल पर रॉकेट लॉन्चर दागे। हालांकि मंदिर उस वक्त बंद था। उन्होंने कहा कि यह बागड़ी समुदाय (हिंदू) की ओर से संचालित धार्मिक सेवाओं के लिए हर साल खुलता है।
8 से 9 हमलावरों ने की वारदात
एसएसपी सैम्मो का अनुमान है कि हमले के बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गए। पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि आठ से नौ बंदूकधारी थे, जिन्हें वे नदी क्षेत्रों में ट्रैक कर रहे थे। इस बीच, बागड़ी समुदाय के सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि डकैतों की ओर से दागे गए “रॉकेट लॉन्चर” फटे नहीं थे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।
पाकिस्तान में रह रहे हिंदू परिवार दहशत में
उन्होंने पुलिस से समुदाय की सुरक्षा करने की अपील की है। हालांकि इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू परिवार दहशत में आ गए हैं। इसी बीच पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने कहा कि वह सिंध के काश्मोर और घोटकी जिलों में बिगड़ती कानून व्यवस्था की रिपोर्टों से चिंतित है। महिलाओं और बच्चों समेत हिंदू समुदाय के करीब 30 सदस्यों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया है।
पाक मानवाधिकार आयोग बोला- तत्काल जांच करें
आयोग ने सिंध गृह विभाग से बिना किसी देरी के मामले की जांच करने को कहा है। इसके अलावा आयोग की ओर से कहा गया है कि हमें रिपोर्टें मिली हैं कि इन गिरोहों ने उच्च श्रेणी के हथियारों का उपयोग करके समुदाय के पूजा स्थलों पर हमला करने की धमकी दी है।
150 साल पुराना माता का मंदिर गिराया
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर रात पाकिस्तान के कराची में 150 साल पुराने माता मंदिर को ध्वस्त किया गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कराची में हिंदू समुदाय शनिवार की सुबह उठा तो उन्होंने कराची के सोल्जर बाजार में 150 साल पुराने पवित्र मारी माता मंदिर को ध्वस्त पाया। चर्चा है कि एक शॉपिंग प्लाजा के लिए ऐसा किया गया है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
4 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
8 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines