---विज्ञापन---

यूपी में कैदियों ने पुलिस को दिया चकमा, चादर को रस्सी बनाकर कन्नौज जेल से 2 कैदी फरार

नए साल पर यूपी में दो कैदियों ने जेल से खुद को आजाद करा लिया। फिल्मी स्टाइल में कन्नौज जेल से दो कैदी फरार हो गए। दोनों चादर और कंबल की रस्सी बनाकर दीवार फांद गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

यूपी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैदियों ने पुलिस को बड़ा चकमा दिया है। कन्नौज जेल से दो कैदी चादरों को रस्सी बनाकर जेल से भाग गए। जेल की ऊंची दीवारों को दोनों ने रस्सी बनाकर फांद लिया। मामले में जिला न्यायाधीश आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि दो कैदी फरार हो गए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। यह लापरवाही का मामला है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक फरार कैदियों का कोई सुराग नहीं लगा है। जेल से कैदियों के फरार होने पर जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जेल में रात में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों की जांच भी की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रत्याशी गिरफ्तार हो तो क्या लड़ सकता है चुनाव? अनंत सिंह के केस में क्या कहता है नियम

जिस समय एसपी विनोद कुमार और डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को जब इसकी जानकारी मिली तब दोनों सदर तहसील में समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे थे। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी आनन-फानन में जेल गए। एसपी कुमार ने बताया कि एक कैदी डिंपी उर्फ शिवा को पाक्सो एक्ट और हथियार कानून में अंकित जेल में बंद था। दोनों देर रात को जेल से फरार हो गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर मारी कैंची

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जेल की दीवरें 22 फीट ऊंची हैं। बताया जा रहा है कि कैदियों ने उस रात भागने का प्लान बनाया, जिस रात जेल में पार्टी चल रही थी। इस का फायदा उठाकर दोनों कैदी जेल से भागने के कामयाब रहे। हालांकि पार्टी की पुष्टि जेल प्रशासन ने नहीं की है।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार, कन्नौज जेल की दीवरें 22 फीट ऊंची हैं। बताया जा रहा है कि कैदियों ने उस रात भागने का प्लान बनाया, जिस रात जेल में पार्टी चल रही थी। इस का फायदा उठाकर दोनों कैदी जेल से भागने के कामयाब रहे। हालांकि पार्टी की पुष्टि जेल प्रशासन ने नहीं की है। अगले दिन जब कैदियों की गिनती हुई तो 2 कैदी कम पाए गए। इसके बाद जेल में जांच शुरू की गई, तभी दीवार पर पड़ी चादर और कंबल की रस्सी दिखाई पड़ी। इससे पुलिस कर्मियों के हाथ फूल गए। कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

First published on: Jan 06, 2026 11:14 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola