Muzaffarnagar News : धर्मेन्द्र कुमार : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होली के दिन बड़ी दुर्घटना हुई है। इस भीषण दुर्घटना की वजह से त्योहार के दिन परिवार में मातम पसर गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोग जिंदा जल गए, जबकि एक अन्य को बुरी तरह घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुजफ्फरनगर में दो परिवारों के लिए होली का त्योहार मातम में बदल गया। थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी तीन युवक पास के ही गांव में अपने मित्र के पास होली खेलने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी वजह से दो युवक कार में ही जिंदा जल गए, जबकि एक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है।
होली मनाकर लौट रहे दो लोग जिंदा जले
रिपोर्ट के मुताबिक, थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी राजू, मनपाल और संजीत पास के ही गांव में अपने दोस्त के घर होली खेलने के बाद कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में तुरंत आग लग गई। तीनों कार से बाहर निकल पाते, इससे पहले ही वे आग की चपेट में आ गए।
राहगीरों की मदद से बची एक की जान
रास्ते से गुजर रहे लोगों की मदद से एक शख्स की जान तो बच गई, लेकिन दो लोग जिंदा जल गए। लोगों ने अन्य दोनों को भी बचाने की कोशिश की थी, लेकिन आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों जलकर राख हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हर कोई सन्न रह गया।
यह भी पढ़ें : भाजपा नेता की हत्या के बाद संभल पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष, गुलफाम सिंह यादव की हत्या पर क्या बोले?
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तो वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गाड़ी में आग लगने की सूचना क्षेत्र में फैल गई, जिससे मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। युवकों की मौत पर गांव में मातम छा गया तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
7 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
14 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
18 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
21 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines