Two Lesbian Girl Love Story Kushinagar UP: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 लड़कियां एक-दूसरे से शादी करने की जिद कर रही है। मामले का खुलासा परिजनों को पता चलने पर हुआ। दोनों लड़कियां पिछले करीब 2 साल से साथ रह रही थीं इसके बाद दोनों एक-दूसरे से शादी करने की बात कहने लगी। जब इस बात का पता परिजनों को चला तो दोनों को अलग कर दिया।
यह है मामला
दोनों लड़कियां जब अलग हो गई तो एक युवती ने पति बनकर पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी को ससुरालवालों ने कैद कर दिया है। इसके बाद पुलिस युवती को ससुराल से उठाकर थाने ले आई। इसके बाद पति बनकर फोन करने वाली युवती को पुलिस ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी को वह थाने लेकर आ गए हैं। इसके थोड़ी देर बाद पुरुषों के कपड़े पहनी दूसरी युवती थाने पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई।
पुलिस भी रह गई हैरान
दोनों युवतियों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले 2 साल से साथ रह रही थी। अब उनके परिजनों ने उनको अलग-अलग कर दिया है। इससे उनका जीवन दुस्वार हो गया है। इसके पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को भी थाने बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बताया कि कानून के मुताबिक दोनों युवतियों को साथ रहने से कोई नहीं रोक सकता। इसके बाद पुलिस ने सभी को वापस भेज दिया।
वहीं दोनों युवतियों की ओर से वकील ने हलफनामा भी पुलिस को सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां मर्जी से साथ रहना चाहती हैं। शुरुआत में पुलिस ने दोनों के साथ रहने को गैरकानूनी करार दिया लेकिन मामले में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी गई।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
11 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
13 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
13 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
16 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
16 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
18 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
19 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines