नोएडा में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो मीडियाकर्मियों को कुचला, मौत

Noida News, Accident in Noida, Noida Accident, Crime News, UP News

गौरव कुमार और मनोज कुमार। (फाइल फोटो)

विज्ञापन

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार सुबह एक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों नोएडा के सेक्टर-16ए में अपने ऑफिस से नाइट शिफ्ट खत्म करके गाजियाबाद में अपने घर जाने के लिए निकले थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को रौंद डाला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नाइट शिफ्ट करके जा रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक हादसा नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में सेक्टर-62 एलिवेटिड रोड पर सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। बताया गया है कि मनोज कुमार (45) पुत्र उदय सिंह निवासी विजय नगर (गाजियाबाद) और गौरव कुमार (38) पुत्र हरेंद्र निवासी नगला अक्कूपुकरी (गाजियाबाद) अपनी बाइक से नाइट शिफ्ट करके घर जा रहे थे।

विज्ञापन

Noida Police, Noida News, Accident in Noida

सेक्टर-62 एलिवेटिड रोड पर हुआ हादसा

दोनों सेक्टर-62 एलिवेटिड रोड पर थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी (DL1LAC1284) ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

न्यूज-24 में कार्यरत थे दोनों

दोनों की मौत की सूचना पर परिवार वाले भी अस्पताल में पहुंच गए। बता दें कि गौरव कुमार और मनोज कुमार मीडियाकर्मी थे। दोनों न्यूज-24 में कार्यरत थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना सेक्टर-24 पुलिस का कहना है कि परिवार वालों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ