---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में ट्विन टावर के बाद अब ध्वस्त की जाएगी ये बिल्डिंग, अथॉरिटी ने शुरू की तैयारी

Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा के बरौला इलाके में 12 अवैध इमारतों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अथॉरिटी ने इमारतों को ध्वस्त करने के लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इमारतों को एक- एक कर गिरा दिया जाएगा।

Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा अथॉरिटी अधिसूचित और अधिग्रहीत जमीन पर अवैध निर्माणों पर लगातार एक्शन ले रही है। ट्विन टावर को गिराने के बाद अथॉरिटी एक बार फिर बड़े एक्शन में दिख रही है। इस बार नोएडा अथॉरिटी 12 अवैध इमारतों को ध्वस्त करेगी। दावा है कि शहर के बरौला इलाके में बनी इन इमारतों के संचालकों को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन नोटिस न मिलने पर अब एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अथॉरिटी ने एजेंसी का भी चयन कर लिया है।

12 अवैध इमारतों का टूटना लगभग तय
जानकारी के मुताबिक, बरौला गांव बनी 12 अवैध इमारतों का टूटना लगभग तय हो गया है। अथॉरिटी के नोटिस पर कोई भी अपना पक्ष रखने नहीं आया है। ऐसे में अथॉरिटी ने इमारतों को तोड़ने की तैयारी कर ली है। शनिवार को अथॉरिटी की टीम ने मौके पर जाकर इसके बारे में स्थानीय लोगों को बता भी दिया है। वहीं अथॉरिटी के सीनियर अधिकारियों ने इस कार्रवाई के लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मांग की है। इससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्राइम लोकेशन वाली इस जमीन पर कई अपार्टमेंट हैं। अपार्टमेंट में फ्लैट बेचकर बड़ी संख्या में लोग फंसा दिए गए हैं। फ्लैटों में लोग रह रहे हैं। वहीं 3-4 इमारतों में कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है।

---विज्ञापन---

2015-2017 के बीच हुआ निर्माण
बताया जा रहा है कि 12 इमारतों का मुद्दा 2023 से अथॉरिटी में चल रहा है। अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि इमारतें पूरी तरह से अवैध हैं। इमारतों को अथॉरिटी के अधिसूचित क्षेत्र में बनाया गया है। न तो नक्शा पास करवाया गया है और न ही अथॉरिटी ने मंजूरी दी है। इनका निर्माण 2015-2017 के बीच हुआ है। नोटिस के बाद इमारतों का निर्माण कराने वाले लोग कोर्ट चले गए थे। कोर्ट ने अथॉरिटी की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए संबंधित इमारते अवैध घोषित की गई।

नोटिस का जवाब न मिलने पर हुआ एक्शन
इस पूरे मामले को लेकर नोएडा अथॉरिटी ओएसडी क्रांति शेखर सिंह का कहना है कि बरौला गांव में अधिसूचित एवं अधिग्रहीत जमीन पर यह इमारतें बनाई गई हैं। इन इमारतों का न तो कोई नक्शा पास करवाया गया है, न ही अथॉरिटी से मंजूरी ली गई है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद जवाब नहीं दिया गया है। जिसके बाद अथॉरिटी ने इमारतों को ध्वस्त किए जाने का निर्णय लिया है।

---विज्ञापन---

तोड़ने के लिए एजेंसी का किया चयन
बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी ने इमारतों को तोड़ने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। अथॉरिटी के एजेंसी के साथ अनुबंध की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। इसके तहत एजेंसी करीब 90 लाख रुपए अथॉरिटी को देगी, जबकि इमारत तोड़ने पर सरिया, ईंट, निर्माण से संबंधित मलबा एजेंसी का होगा। वहीं अथॉरिटी के इस एक्शन के बाद इमारतों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी कार्रवाई को रुकवाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

First published on: Apr 12, 2025 05:05 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola