Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ई-रिक्शा चालक जब बैंक में लोन लेने के लिए गया तो बैंक कर्मचारियों की बातें सुनकर उसके होश उड़ गए। बैंक कर्मियों ने बताया कि उसका तो 6 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर है।
बैंक से लोन लेने गया था पीड़ित
जानकारी के मुताबिक मामला हरदोई जिले के कछौना कस्बे के तिलक नगर का है। यहां रहने वाले अमन राठौर बैरोजगार थे। घर चलाने के लिए अमन कुछ समय पहले से ई-रिक्शा चलाने लगे। अब अमन ने लोन लेकर खुद का रोजगार खोलने की योजना बनाई। इस पर अमन एक बैंक में जानकारी के लिए पहुंचे।
टर्नओवर देखकर बैंक वाले हैरान
बैंक कर्मियों ने बताया कि लोन के लिए आपको आईटीआर भरना होगा। इसके बाद अमन सारे दस्तावेज लेकर दोबारा बैंक पहुंचे। दस्तावेजों को देखने के बाद पहले तो बैंक वालों के होश उड़े फिर उन्होंने जो बातें अमन को कहीं, उन्हें सुनकर वो सन्न रह गया। बैंक वालों ने बताया कि आपका आईटीआर तो 6 करोड़ रुपये साल का है।
अधिकारियों के पास पहुंचा पीड़ित
बैंक वालों ने कहा कि आपके पैनकार्ड और आधार कार्ड पर ये टर्नओवर हो रहा है। यह सुनते ही अमन ने जिला पुलिस से मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि किसी ने उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके दिल्ली की किसी कंपनी ने ये टर्नओवर किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस समेत प्रशासन के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines