Turkey Earthquake Update: तुर्की और सीरिया भूकंप से तबाह हो चुके हैं। हर ओर मातम ही मातम पसरा है। देश की सुरक्षा और रेस्क्यू एजेंसियां राहत कार्य में जुटी है। ऐसे में भारत की ओर से भी तुर्की (Turkey Earthquake Update) के लिए मदद भेजी गई है। बुधवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले से NDRF की 51 को तुर्की के लिए रवाना किया गया है।
डॉग स्क्वॉड और राहत कार्य सामग्री भी भेजी गई
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अभिषेक कुमार राय ने बताया कि वाराणसी से एनडीआरएफ की 51 सदस्यीय टीम बचाव अभियान के लिए भूकंप प्रभावित तुर्की के लिए रवाना हो रही है। टीम के साथ डॉग स्क्वायड और सभी आवश्यक उपकरण व सामग्री है।.
और पढ़िए –Dog Attack: ताजमहल पर पर्यटक पर कुत्ते ने किया हमला, युवक ने मुंह पर मारी बोतल, देखें Video
भारत से पूर्व में भी भेजी गई हैं टीमें
बता दें कि इससे पहले भी भारत की ओर से NDRF की टीमें भेजी गई हैं। डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार ने बताया था कि टीम में 47 एनडीआरएफ कर्मी और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। पहली टीम के रवाना होने के बाद दूसरी टीम भी जल्द भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर तुर्की में रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
तुर्की के राजदूत ने की भारत की सराहना
इसी बीच तुर्की के भारत में राजदूत ने कहा कि भूकंप के बाद शुरुआती घंटों में हमें विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ खोज और बचाव दल की सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसे वक्त में भूकंप के कुछ घंटों बाद ही भारत की ओर से तुर्की को दी गई मदद की हम सराहना करते हैं। हम दोस्त के लिए ‘दोस्त’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कहूंगा कि जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। दोस्त ही एक-दूसरे की मदद करते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
7 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
8 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
12 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines