हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा बेकाबू ट्रक, कार के उड़ाए परखच्चे; बाप-बेटे समेत 4 की मौत

हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया था और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया.

विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रक कार को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया (Representative Image - ANI)

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर लगा अवरोधक तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया और सामने से आ रही कार से टकरा गया जिससे कार सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई. अपर पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) संतोष कुमार ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सबौता इंटरचेंज के पास हुआ.

उन्होंने बताया कि ट्रक दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक अवरोधक तोड़कर एक्सप्रेसवे की दूसरी ओर पहुंच गया और आगरा से दिल्ली की ओर आ रही एक कार से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रक कार को कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल और एक छोटा मालवाहक वाहन भी दुर्घटना की चपेट में आ गए. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग अंदर फंस गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान महाराजगंज निवासी विकास गुप्ता, डीएन पांडेय और उनके पुत्र आयुष पांडेय तथा राजस्थान के धौलपुर निवासी कार चालक विजय सिंह के रूप में हुई है.

अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया था और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola