Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार के छह सदस्यों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मां और दो बेटियों की मौके पर मौत
जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालों की पहचान सबीना बेगम (32) और उनकी दो बेटियां सबा (5) और अलीना (8) के रूप में हुई है। बताया गया है कि सबीना के पति मोहम्मद इरशाद (39) और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल ,हैं। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी मो. इरशाद यहां किराने की दुकान चलाते हैं।
और पढ़िए – UP Cabinet: ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी, अप्रैल में हो सकते हैं निकाय चुनाव, इन 22 प्रस्तावों पर भी मुहर
पिता और दो बेटियां गंभीर, अस्पताल में भर्ती
यह हादसा शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर हुआ। परिवार वालों ने बताया कि परिवार जलालाबाद शहर में एक रिश्तेदार के घर धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने परिवार को रौंद डाला। एसएसपी एस आनंद ने बताया कि महिला और उनकी दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए – Delhi: ‘अब अगला नंबर केजरीवाल का…’, पेशी पर आए ठग सुकेश का बड़ा दावा, कहा- सबका पर्दाफाश करूंगा
ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसएसपी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीनों की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने परीक्षण के बाद शवों को परिवार वालों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हमने ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines